3/4 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
121 | 9.8 | 9.1 | 4.6 |
4 कटोरी
25 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी,1400 किलो कै लोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 3/4 कटोरी
- यदि आपको 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 1 कटोरी
- 8 अंडे की सफेदी या (2 पूरे अंडे + 3 अंडे की सफेदी)
- 1/3 कप ताज़ा मटर, छिला हुआ
- 3/4 कप बीन्स, बारीक कटा हुआ
- 2 मध्यम शिमलामिर्च, बारीक कटी हुई
- 3 मध्यम गाजर, बारीक कटा हुआ
- 1 बड़ा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 2 साबुत हरी मिर्च, कटी हुई (वैकल्पिक)
- 4 छोटा चम्मच जैतून का तेल
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
- एक कटोरे में 8 अंडे की सफेदी (या 2 पूरे अंडे + 3 अंडे की सफेदी) अलग करें।
- सभी सब्ज़ियों को धो कर बारीक काट लें।
- मटर को 10 मिनट के लिए गर्म पानी में रखें।
- एक पैन/ कड़ाही में तेल गरम करें।
- हरी मिर्च डालें और चलाएं, फ़िर कटा हुआ प्याज़ डालें। 1-2 मिनट के लिए भूनें, फिर मटर और बीन्स डालें।
- उपरोक्त मिश्रण में गाजर डालें। सब्ज़ियों को अच्छी तरह से पकने तक धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक पकाएँ।
- अंडे की सफेदी और शिमला मिर्च डालें, लगातार चला कर अच्छी तरह मिलाएँ, जब तक अंडा पक न जाए।
- मल्टी ग्रेन रोटी के साथ या रोल फिलिंग के रूप में गरमागरम परोसे।