• Create new account
  • Reset your password
Home
IMD
An Indian-Mediterranean Diet

Main navigation

  • होम
    • इंट्रोडक्शन
    • टीम
    • स्वास्थ्य मूल्यांकन
      • हृदय स्वास्थ्य
      • पोषण स्थिति का मूल्यांकन
        • आपका बीएमआई (BMI) क्या है?
        • आपका आदर्श शरीर वजन क्या है?
        • आपका कमर से ऊँचाई अनुपात क्या है?
  • भारतीय-मेडिटेरेनियन आहार
    • इंट्रोडक्शन
    • मेडिटेरेनियन आहार
    • मेडिटेरेनियन आहार / भारतीय आहार
    • भारतीय-मेडिटरेनीयन थाली
  • रेसिपीज़
    • घरेलू माप
    • सूखा मिश्रण और आटा
    • पेय पदार्थ
    • मुख्य भोजन
      • अनाज/ मिलेट व्यंजन
      • दालें
      • सब्ज़ियाँ
      • पनीर व्यंजन
      • मांसाहारी व्यंजन
    • सलाद
    • मीठे व्यंजन
    • रायता और चटनी
    • बाहर खाने करने की सलाह
  • एंटी-इन्फ्लेमेटरी आहार
  • सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्न
  • पब्लिकेशन

बाहर खाने की सलाह

बाहर खाना खाते समय स्वस्थ भोजन के विकल्प

अकसर बाहर खाने से आपके नियमित आहार को नियंत्रित करना और आपके पोषण विशेषज्ञ द्वारा सुझाए गए आहार योजना का पालन करना मुश्किल हो जाता है। बाहर के खाद्य पदार्थों में आमतौर पर नमक, चीनी और वसा की मात्रा अधिक होती है और इसमें विशिष्‍ट तत्व भी हो सकते हैं जो अन्य महत्वपूर्णपोषक तत्वों की उपेक्षा करते हुए उनमें कैलोरी बढ़ाते हैं। क्यूंकि हम एक सामाजिक व्यवस्था का हिस्सा हैं, इसलिए कई बार ऐसा हो सकता है कि बाहर का खाना खाने से बचना असंभव हो। ये सुझाव उन लोगों के लिए पौष्टिक विकल्प प्रदान करने के लिए हैं जो कभी-कभार बाहर खाना चाहते हैं।

खाद्य
पदार्थ समूह
क्‍या करेंक्‍या न करें
अनाज

pic1

check tick pic किसी भी तरह की रोटी
(तवा/तंदूरी/मिस्सी/मिल्लेट्स )
को बनाने के लि ए साबुत
गेहूं का आटा या मिल्लेट्स
के आटा का प्रयोग करें। साथ
ही ब्राउन राइस, साबुत गेहूं
या सूजी से बने नूडल्स और
पास्ता का सेवन करें।  

pic2

 remove tick pic मैदा और उससे बने उत्पाद
जैसे मैदा रोटी, परांठा,
कुल्चा , नान, पिज़्ज़ा और
पास्ता से परहेज़ करें।                      

दालेंpic3

check tick pic पौष्टिक दाल सूप, सलाद, उबली
हुई साबुत दालों के चाट, अंकुरित
दालों को चुने।

pic4

remove tick pic बहुत अधि क तेल, मक्खन, घी, क्रीम और दाल मक्खनी जैसी गाढ़ी
ग्रेवी वाली दाल से परहेज़ करें।

मांसाहारी
भोजन
pic5

check tick pic मछली और चिकन के कम वसा
वाले मांसाहारी विकल्प जैसे ग्रिल्ड,
भुना हुआ, उबला हुआ या पोच्ड
चिकन/बिना खाल के मछली,
क्लियर/पतला सूप/स्टू का चयन
करें।

pic6

remove tick pic अधिक ग्रेवी वाले लाल मांस
(मटन, पोर्क, बीफ़) से परहेज़ करें।                                                                     

फल और
सब्जियां

pic7

check tick pic अपनी आधी प्लेट में सब्ज़ियाँ/
फलों के सलाद/ चाट, उबली, भुनी,
ग्रिल्ड सब्ज़ियाँ लें।                                                                                                                                                                   

pic8

remove tick pic तेल, मक्खन, घी, मलाई से भरपूर
गाढ़ी ग्रेवी में बनी हुई सब्ज़ी जैसे
कोफ्ते, आदि से परहेज़ करें।

pic

check tick pic हल्के तरल शोरबे और सब्ज़ियों से
भरपूर सूप चुनें।

pic

remove tick pic क्रीम आधारित गाढ़े सूप का सेवन
न करें।

pic

check tick pic सुनिश्चित करें कि फल और सब्ज़ियाँ ठीक से धोई/साफ की
गई हैं।

pic

remove tick pic अस्वच्छ जगह पर बाहर खाने से
परहेज़ करें।

दूध और दूध
से बने व्यंजन

piccheck tick pic कम वासा वाले दूध से बने दही
और रायते का चयन करें। मीठी
चीज़ें जैसे खीर, फिरनी, भाप में
पके मीठे व्यंजन जैसे पुडिगं और
रसगुल्ले सीमित मात्रा में, केवल
चम्मच भर ही लें।

 

pic

remove tick pic वाष्पित दूध के इस्‍तेमाल से बनी
रबड़ी , खोए से बनी मिठाइयाँ,
गुलाब जामुन जैसी तली हुई
मिठाइयाँ, क्रीम या आइसिगं के
साथ या बिना क्रीम के केक जैसी
बेक की हुई मि ठाई, चीज़ केक ज़्यादा चीज़ युक्त व्‍यंजनों से परहेज़ करें।

वसा

pic

check tick pic उन विकल्पों को चुने जि नमें बहुत अधि क वसा नहीं होती या पकाने में वसा की ज़रूरत नहीं
होती जैसे गेहूं से बनी सादी रोटी,
उबले चावल, तरल/ पतला सूप, ग्रिल्ड सब्जियाँ/ चिकन/मछली जैसे व्‍यंजन।

pic

remove tick pic भोजन में अधिक वसा न लें (जैसे रोटी/परांठा, साग या दाल में ऊपर
से मक्खऩ, घी या क्रीम न डालें)।

पेय

pic

check tick pic ऐसे गैर ऐल्कहॉलिक पेय पदार्थों
को चुने जिनमें चीनी की मात्रा
कम हो जैसे पुदीना, खीरा, तरबूज़ के साथ बना हुआ फ्लेवर्ड पानी, ताज़ा जूस, नारियल पानी, छाछ आदि।

pic

remove tick pic ऐल्कोहॉल या ऐल्कोहॉल-आधारित
उत्पादों, सॉफ्ट ड्रिंक्स और मीठे
रस, एनर्जी ड्रिंक्स, मीठे और
फ्लेवर्ड पानी, मि क्सर्स न चुनें।

अन्य सुझाव

pic

check tick pic बाहर जाते समय अपने साथ छोटे-
छोटे स्नैक्स जैसे मेवे/ तिलहन
मिक्‍स, फल/ फ्रूट चाट/ अंकुरित व्यंजन, भुने हुए चने ले जाएं।

remove tick pic सलाद या खाद्य पदार्थों में अलग
से वसा और नमक न डालें।‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎                                                                                                                                                 

pic

check tick pic ऑर्डर देते हुए शेफ को भोजन
तैयार करते समय कम वसा और
नमक का इस्‍तेमाल करने को कहें।

pic

remove tick pic बुफ़े भोजन से बचें  निश्चित
हिस्से वाले अला कार्टे मेनू को
चुनें।

check tick pic picकम वसा वाले विकल्प जैसे
मेयोनेज़ के बिना ताज़ा लाल
सॉस पास्ता , या एग्लियो ओलियो
पास्ता , सब्ज़ियों
से भरा गेहूं के पतले बेस का
पिज्जा लें। साबुत गेहूं या एक से
ज़्यादा अनाज से बने बन के साथ बैक करी हुई पैटी और चीज़ रहित
बर्गर चुने।

 

pic

remove tick pic अधिक सिरप वाले पैनकेक, चीज़ी
मेयो बर्गर या पास्ता जैसे अधिक
चीनी युक्त, वसा युक्त व्यंजनों
से परहेज़ करें।                                                                                                                       

pic

check tick pic ताज़ी सब्ज़ियों, फलों, दही से बने डिप/ चटनी जैसी पौष्टिक चीजें शामिल
करें।

pic

remove tick pic पैक्ड सॉस और अचार का सेवन करने से परहेज़ करें।                                                                                                

pic

check tick pic यदि उपलब्ध हो तो मिठाई के
विकल्पों में साबुत फल लें या ताज़े
फलों के सॉस (ताज़ा सेब/ इमली/
खजूर का सॉस) या बिना चीनी के
बना डिप लें।

remove tick pic केक, पेस्ट्री, मिठाई, चिक्की , कैंडी,
चॉकलेट और अन्य मीठे खाद्य
पदार्थों/ मिठाइयों का सेवन न करें।

check tick pic picहमेशा हल्का खाना खाकर ही पार्टी
में जाएं।

 

 

pic

remove tick pic एक से अधिक व्यंजन खाने से
परहेज़ करें, 2-3 खाद्य पदार्थों तक
ही सीमित रहें।                            

check tick pic हर बार भोजन करते समय सेवन
की मात्रा कम रखने के लिए छोटी प्लेट/ कटलरी लें।

remove tick pic कोशिश करें की दूसरी बार खाना न परोसें।

pic

check tick pic कम या बिना चीनी वाले माउथ
फ्रेशनर जैसे सादा सौंफ, पुदीना,
लौंग, बिना फ्लेवर के इलाईची
आदि लें।

pic

remove tick pic तम्बाकू/ सिगरेट/ बीड़ी एवं अन्य
तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करें।

हम तक कैसे पहुंचे?

ईमेल: info@iamdiet.in

क्विक लिंक्स

  • एंटी-इन्फ्लेमेटरी आहार  
  • रेसिपीज़
  • बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) कैलकुलेटर  
  • आदर्श शारीरिक वजन (आईबीडब्ल्यू) कैलकुलेटर
  • कमर से ऊंचाई अनुपात (डब्ल्यूएचआर) कैलकुलेटर
इस वेबसाइट पर प्रस्तुत जानकारी एक शोध अध्ययन का हिस्सा है, जिसका नेतृत्व प्रो. अंबुज रॉय (हृदय रोग विभाग) और प्रो. अर्चना सिंह (जैव रसायन विभाग), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली, तथा डॉ. सुपर्णा घोष-जेरथ, थे जॉर्ज इंस्टिट्यूट ऑफ़ ग्लोबल हेल्थ, भारत (दिल्ली) द्वारा किया जा रहा है। यह शोध अध्ययन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ईसीमर) द्वारा प्रदान किए गए अनुदान का हिस्सा है।

Copyright © 2025 IAMD - All rights reserved