1/2 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
152 | 8.6 | 6.4 | 10.1 |
3 कटोरी
35 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी,1400 किलो कैलोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है,तो आप सेवन कर सकते हैं: 1⁄2 कटोरी (1-आधे हथेली के आकार का टुकड़ा)
- 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 1 कटोरी (1-2 आधे हथेली के आकार के टुकडे)
- 250 ग्राम चिकन (आधे हथेली के आकार के टुकड़े, हड्डियों के साथ)
- 2 मध्यम टमाटर, बारीक कटे हुए
- 1 बड़ा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 2 सेन्टीमीटर पीस अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 4 छोटी लहसुन, कद्दूकस की हुई
- 2 साबुत हरी मिर्च, कटी हुई (वैकल्पिक)
- 4 छोटा चम्मच सरसो का तेल
- 1 कप पानी
सूखे मसाले
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
- 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला (ताज़ा तैयार)*
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 4 हरी इलायची
- 6 लौंग
- 8 काली मिर्च
- 2 तेजपत्ता
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
* गरम मसाला की रेसिपी देखें
- चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह से साफ करें।
- प्याज़, अदरक और लहसुन को छीलकर, टमाटर और हरी मिर्च के साथ धो लें। प्याज़ और टमाटर को बारीक काट लें और अदरक और लहसुन को कद्दूकस कर लें।
- एक पैन/ कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें हरी इलायची, लौंग, तेजपत्ता और काली मिर्च डालें। फिर कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें। कुछ मिनट तक सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- चिकन के टुकड़े डालें और 3-4 मिनट तक भूनें, जब तक कि चिकन अपना गुलाबी रंग न खो दे और हल्का भूरा न हो जाए। अब हल्दी,लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- कटे हुए टमाटर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ और तब तक पकाएँ जब तक मिश्रण तेल न छोड़ दे। मसाला कड़ाही में न चिपके , इसके लिए पानी छिड़कें। ढककर धीमी आँच पर 5-6 मिनट तक पकाएँ।
- नमक और पानी डालें, ढककर 20 मिनट तक पकाएँ। ढक्कन हटाकर ताज़ा पिसा हुआ गरम मसाला डालें, अच्छी तरह मिलाएँ। धीमी आँच पर 5 मिनट तक पकाएँ।
- मल्टीग्रेन रोटी/ चावल के साथ गरमागरम परोसे।