1/2 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
78 | 1.6 | 5.9 | 4.5 |
2-3 कटोरी
20 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी या 1400 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 1/2 कटोरी
- यदि आपको 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कैलोरी और 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 3/4 कटोरी
- 3 कप लौकी, क्यूब्स में कटा हुआ
- 2 मध्यम टमाटर, बारीक कटे हुए
- 1 मध्यम प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 4 लहसुन की कलियां, कद्दूकस की हुई
- 4 छोटा चम्मच सरसों का तेल
- 3 कप पानी
सूखे मसाले
- 1⁄4 छोटा चम्मच हींग
- 1⁄2 छोटा चम्मच जीरा
- 2 साबुत हरी मिर्च, कटी हुई (वैकल्पिक)
- 1⁄4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1⁄2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1⁄4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर (वैकल्पिक)
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
- 1⁄4 छोटा चम्मच गरम मसाला (ताज़ा तैयार)*
* गरम मसाला की रेसिपी देखें
- लौकी को छीलकर लम्बाई में काटलें और फिर छोटे-छोटे टुकड़े करलें।
- लहसुन और अदरक को पीस लें, हरी मिर्च को काट लें, प्याज को छीलकर धो लें और काट लें।
- कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग डालें। और उन्हें चटकने दें।
- लहसुन, अदरक, प्याज़ और हरी मिर्च डालें और कुछ मिनट तक भूनें। प्याज़ के पकने के बाद धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
- कटे हुए टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
- पैन में कटी हुई लौकी डालें और मसाले के साथ अच्छी तरह मिला लें।
- पैन को ढक कर लौकी को धीमी आंच पर पकाएं। चिपकने से बचाने के लिए बीच-बीच में चलाते रहें।
- लौकी को तब तक पकाएं जब तक वह नरम न हो जाए। 15 से 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। ध्यान रखें कि घीया ज्यादा न गलें।
- मल्टीग्रेन रोटियों के साथ गरमागरम परोसे।