1-आधे हथेली के आकार के टुकड़े के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
93 | 8.3 | 1.9 | 5.6 |
5 टुकडे
25 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी,1400 किलो कै लोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कै लोरी, 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है,तो आप सेवन कर सकते हैं: 1-आधे हथेली के आकार का मछली का टुकड़ा
- 5 (1/2 हथेली के अकार के मछली के टुकडे)
- 8 छोटी लहसुन, कद्दूकस की हुई
- 4 सेन्टीमीटर पीस अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 4 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 4 छोटा चम्मच जैतून का तेल
- 2 टहनियाँ धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
सूखे मसाले
- 8 काली मिर्च, ताज़ा कुटी हुई
- 1/2 छोटा चम्मच आमचूर पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
- मछली को अच्छी तरह से साफ करें और पोंछकर सुखा लें।
- अदरक, लहसुन को कद्दूकस करलें और काली मिर्च को कूट लें।
- अदरक, लहसुन, काली मिर्च, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, कसूरी मेथी, 2 चम्मच जैतून का तेल, नमक और नींबू को मिलाकर मैरिनेड बना लें।
- मछली के टुकड़ों को मैरिनेट किए हुए मिश्रण से ढक दें और आधे घंटे के लिए ट्रे या फ्रिज में रख दें।
- एक गरम तवा या ग्रिलर लें और उस पर 2 चम्मच जैतून का तेल लगाएँ। उस पर मछली के टुकड़े रखें।
- धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए दोनों तरफ से समान रूप से पकाएँ।
- धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम परोसे।