1/2 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
104 | 1.7 | 9.1 | 6.4 |
2-3 कटोरी
25 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी, 1400 किलो कैलोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है; तो आप सेवन कर सकते हैं: 1/2 कटोरी
- यदि आपको 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 3/4 कटोरी
- 2 कप कद्दू के टुकड़े
- 1 बड़ा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 4 सेन्टमीटर पीस अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 2 साबुत हरी मिर्च, कटी हुई (वैकल्पिक)
- 4 छोटा चम्मच मूंगफली का तेल
सूखे मसाले
- 1⁄2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1⁄2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1⁄2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- ⅛ छोटा चम्मच हींग
- 1⁄4 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
- कद्दू, प्याज़ और अदरक को छीलकर धो लें। कद्दू को टुकड़ों में काट लें, प्याज़ और हरी मिर्च काट लें और अदरक कद्दूकस कर ले।
- कड़ाही में मध्यम आंच पर तेल गरम करें। इसमें जीरा और हींग डालकर चटकने दें।
- इसमें कटे हुए प्याज़ डालें और उन्हें तब तक पकाएं जब तक वे पारदर्शी न हो जाएं।
- इसमें पिसा हुआ अदरक, कटी हुई हरी मिर्च डालें और कुछ मिनट तक भूनें। अब इसमें धनिया और हल्दी पाउडर डालें।
- फिर इसमें कद्दू के टुकड़े डालें और कुछ मिनट तक भूनें।
- इसे धीमी आंच पर ढक्कन लगाकर पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें, जब तक यह नरम न हो जाए, इसमें लगभग 10 से 15 मिनट का समय लगना चाहिए।
- कद्दू पक जाने के बाद उसमें नमक और अमचूर मिला लें।
- मल्टीग्रेन रोटी के साथ गरमागरम परोसे।