1 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
45 | 2.8 | 7.2 | 0.4 |
4 कटोरी
15 मिनट
1 कटोरी
- 3/4 कप अंकुरित मूंग (या) 1/2 कप अंकुरित काला चना
- 1 मध्यम खीरा, बारीक कटा हुआ
- 1 मध्यम टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 4 चम्मच नींबू का रस
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
- साबुत मूंग या काले चने को रात भर एक नम मलमल के कपड़े/ढके हुए बर्तन में पर्याप्त पानी के साथ भिगोएँ। इसे अंकुरित होने दें (आमतौर पर गर्मियों में मूंग के लिए 12-16 घंटे और काले चने के अंकुरित होने के लिए 24-30 घंटे)।
- खीरे और टमाटर को अच्छी तरह से धो लें।
- खीरे को छील लें। टमाटर के साथ इसे भी बारीक काट लें।
- एक कटोरा लें और उसमें अंकुरित दाल डालें। कटी हुई सब्जियाँ, नींबू का रस, नमक और जीरा पाउडर डालें।
- इन्हें एक करछुल से अच्छी तरह मिलाएँ। भोजन के साथ या स्वस्थ नाश्ते के रूप में परोसे।