1.5 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
241 | 8.0 | 38.8 | 5.2 |
8 कटोरी
20 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी, 1400 किलो कैलोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कै लोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 1.5 कटोरी
- यदि आपको 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 2 कटोरी
- 1.5 कप गेहूं का दलिया/ बाजरे का दलिया
- 1/3 कप ताज़ा मटर, छिला हुआ
- 3/4 कप बीन्स, बारीक कटा हुआ
- 1.5 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 मध्यम हरी शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ
- 2 छोटी गाजर, बारीक कटा हुआ
- 2 छोटा चम्मच मूंगफली का तेल
- 4 कप पानी
सूखे मसाले
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/8 छोटा चम्मच हींग
- 2 साबुत हरी मिर्च, बारीक कटी हुई (वैकल्पिक)
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
- 2 टहनियाँ धनिया पत्ती, गार्निश के लिए बारीक कटी हुई
- यदि बाजरा का उपयोग कर रहे हैं: बाजरा को चलते पानी के नीचे धोएं और अतिरिक्त पानी निकाल दें। इसे दरदरा पीस लें और पर्याप्त मात्रा में पानी डालकर भिगो दें और 45-60 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें। पानी में तैर रही भूसी को हटा दें और 2-3 बार पानी बदल कर धो लें।
- यदि गेहूं दलिया का उपयोग कर रहे हैं: एक कड़ाही या पैन में दलिया को 1-2 मिनट तक सूखा भून लें। भुने हुए दलिया को पानी में भिगोकर कुछ देर के लिए रख दें I पानी में तैर रही धूल या भूसी के कणों को हटा दें।
- कड़ाही में तेल गर्म करें। जीरा डालें और इसे भूरा होने तक भून लें।
- हींग और कटी हुई हरी मिर्च डालें और 3-5 सेकंड तक भून लें। कुछ सेकंड के बाद, कटे हुए टमाटर डालें और 2-3 मिनट तक पकाएँ। फिर मटर, कटी हुई बीन्स और गाजर डालें। अच्छी तरह से भून लें । पानी और नमक डालें और मिश्रण में उबाल आने दें।
- मिश्रण में भुना हुआ दलिया और शिमला मिर्च डालें। गेहूं दलिया के लिए 12-15 मिनट कम आंच पर या प्रेशर कुकर में 2 सीटी और बाजरे दलिया के लिए 4 सीटी तक मिश्रण को पकने दें। यदि अप क्रन्ची शिमला मिर्च पसंद करते हैं तो दलिया के पकते ही डालदें और 5 मिनट तक छोड़ दें।
- इस मिश्रण में धनिया डालें और गरमा गरम परोसे।