3/4 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
148 | 9 | 4.9 | 10.1 |
4 कटोरी
35 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी,1400 किलो कै लोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है,तो आप सेवन कर सकते हैं: 3/4 कटोरी (1-आधे हथेली के आकार का टुकड़ा)
- 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 1 कटोरी (1-2 आधे हथेली के आकार के टुकडे)
- 250 ग्राम चिकन (आधे हथेली के आकार के टुकड़े, हड्डियों के साथ)
- 500 ग्राम पालक (साफ़ और कटा हुआ)
- 1 बड़ा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 4 छोटी लहसुन, कद्दूकस की हुई
- 2 सेन्टीमीटर पीस अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 2 साबुत हरी मिर्च, कटी हुई (वैकल्पिक)
- 4 चम्मच सरसो का तेल
- 2 कप पानी
सूखे मसाले
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला*
- 4 हरी इलायची
- 6 लौंग
- 8 काली मिर्च
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
* गरम मसाला की रेसिपी देखें
- चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह से साफ करें।
- पालक को अच्छी तरह से धोकर काट लें।
- प्याज़, अदरक और लहसुन को छीलकर हरी मिर्च के साथ धो लें। अदरक और लहसुन को कद्दूकस कर लें।
- एक पैन/ कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें हरी इलायची, लौंग और काली मिर्च डालें। फिर प्याज़, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें।
- प्याज़ को सुनहरा भूरा होने तक कुछ मिनट के लिए भूनें।
- चिकन के टुकड़े डालें और मध्यम आँच पर 3-4 मिनट तक भूनें; हल्दी और धनिया पाउडर मिलाएँ। मिश्रण को कड़ाही में चिपकने से बचाने के लिए पानी छिड़कें।
- कटा हुआ पालक डालें और 5-6 मिनट तक भूनें। अब पानी और नमक डालें, उबाल आनें दें। ग्रेवी को अच्छी तरह मिलाएँ और ढक दें। पैन/ कड़ाही को ढक कर धीमी आँच पर 20 मिनट तक पकाएँ।
- ढक्कन हटाकर ताज़ा पिसा गरम मसाला डालें, अच्छी तरह मिलाएँ। धीमी आँच पर 5-7 मिनट तक पकाएँ।
- मल्टीग्रेन रोटी/ चावल के साथ गरमागरम परोसे।