1 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
61 | 0.9 | 11.9 | 0.8 |
4 कटोरी
15 मिनट
1 कटोरी
- 2 छोटे सेब, कटे हुए
- 1 बड़ा अमरूद/खरबूजा, टुकड़ों में कटा हुआ (या)
- 2 कप सलाद पत्ता/ पत्ता गोभी, कटा हुआ
- 3 छोटा चम्मच नींबू का रस
- सेब और अमरूद/ खरबूजा को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक सॉस् पैन में पानी भरें और इसे स्टोव पर रखें। पानी को उबालें और आँच धीमी कर लें। सॉस् पैन पर एक छलनी रखे और इसमें कटा हुआ सलाद पत्ता/ पत्ता गोभी रखें। इन्हें 2-3 मिनट तक भाप में पकने दें।
- इसमें नींबू का रस डालें और एक करछुल से अच्छी तरह मिला लें।
- एक कटोरा लें, उसमें कटे हुए फल डालें और फ़िर उबले हुए सलाद पत्ते/ पत्ता गोभी डालें।
- एक स्वस्थ नाश्ते के रूप में परोसे।