1 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
245 | 7.4 | 42.0 | 4.7 |
7 कटोरी
20 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी, 1400 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 1 कटोरी
- 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कैलोरी, तो आप सेवन कर सकते हैं: 1.5 कटोरी
- 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 2 कटोरी
- 1 कप चावल
- 1/2 कप हरी मूंग साबुत
- 1.5 बडे टमाटर, बारीक कटे हुए
- 1 बड़ा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 2 सेंटीमीटर पीस अदरक, बारीक कटा हुआ
- 2 साबुत हरी मिर्च, कटी हुई (वैकल्पिक)
- 4 छोटा चम्मच मूंगफली का तेल
- 4 कप पानी
सूखे मसाले
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1/8 छोटा चम्मच हींग
- नमक का कम से कम इस्तेमाल करें
- चावल और मूंग दाल को पकाने से पहले, अच्छी तरह धो लें और उसको 2-3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- सब्ज़ियों को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें।
- प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और कुछ सेकंड के लिए भून लें जब तक ये भूरा न हो जाएं।
- अब इसमें हींग और कटी हुई हरी मिर्च डालें और भून लें। इस मिश्रण में कटे हुए प्याज़ और अदरक डालें, कुछ मिनट तक भून लें| फ़िर टमाटर डालें और तब तक भूनें जब तक टमाटर नरम न हो जाएँ। अब मिश्रण में पालक डालें और 1-2 मिनट तक भून लें।
- नमक और हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- कुकर में चावल और मूंग दाल डालें और सब्जियों के साथ अच्छी तरह से पका लें| मिश्रण में पानी डालें और प्रेशर कुकर में 10-15 मिनट (2 सीटी) के लिए पकाएँ।
- रायता/ दही/ चटनी के साथ गरमा गरम परोसे।