2 रोल के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
255 | 14.3 | 36.2 | 5.1 |
11 रोल
20 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी, 1400 किलो कैलोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 2 रोल
- यदि आपको 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 3 रोल
रोटी के लिए
- 1.5 कप मल्टीग्रेन आटा*
- नमक (वैकल्पिक)
- 1/2 कप पानी
*मल्टीग्रेन आटे की रेसिपी देखें
रोल के फिलिगं के लिए
- 8 अंडे की सफे दी (या 2 पूरे अंडे + 3 अंडे की सफेदी)
- 1/3 कप ताज़ा मटर, छिला हुआ
- 3/4 कप बीन्स, बारीक कटा हुआ
- 1.5 बड़ी हरी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 बड़ा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 2 साबुत हरी मिर्च, कटी हुई (वैकल्पिक)
- 1/4 छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 4 छोटा चम्मच सरसों/ मूंगफली का तेल
- नमक का प्रयोग कम से कम करें
- 3 टहनियाँ धनिया पत्ती, गार्निश के लिए बारीक कटी हुई
- एक बर्तन में मल्टीग्रेन आटा लें। नरम आटा गूंथने के लिए आटे में 2-3 बड़े चम्मच गुनगुना पानी डालें और गूंथ लें। इसे 10-15 मिनट तक ढककर रखें। इस्तेमाल करने से पहले फिरसे गूंथलें।
- इस आटे से 11 लोई (बॉल्स) बना लें। अब, सूखे आटे का उपयोग करके प्रत्येक लोई को रोटी में बेल लें।
- तवे पर रोटी को रखें और दोनों तरफ से समान रूप से पकाएँ। सारी रोंटियाँ बन जाए तो उन्हे धक कर रखलें।
- बीन्स, शिमला मिर्च, प्याज और मटर को अच्छी तरह धोलें। प्याज़, बीन्स और शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें और कटा हुआ प्याज़ डालें। हल्का भूरा होने तक भून लें। अन्य सब्जियाँ डालें, नमक, हल्दी पाउडर, भुना हुआ जीरा पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें। 3-4 बड़े चम्मच पानी डालें और मिश्रण को धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक पकने दें।
- अब इसमें अंडे की सफेदी डालें एण्ड 3-4 मिनट के लिए भुनें, जब अंडा पूरी तरह से न पक जाये।
- एक रोटी लें और मिश्रण के 3-4 बड़े चम्मच को रोटी के बीच के हिस्से में रखें। ध्यान रखें की मिश्रण को रोटी के बीच वाले हिस्से में एक कोने से दसूरे कोने तक अच्छी तरह से फैला लें।
- चटनी या डिप के साथ परोसे।