1-आधे हथेली के आकार के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
125 | 7.3 | 1.3 | 10.1 |
5 मीडीअम टुकड़े
25 मिनट
यदि आपको 1200 किलो कैलोरी,1400 किलो कै लोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कै लोरी, 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 1-आधे हथेली के आकार का चिकन का टुकड़ा
- 250 ग्राम चिकन (आधे हथेली के आकार के टुकड़े, हड्डियों के साथ)
- 6 छोटी लहसुन, कद्दूकस की हुई
- 4 सेंटीमीटर पीस अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 6 टहनियाँ धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
- 4 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 4 छोटा चम्मच जैतून का तेल
सूखे मसाले
- 8 काली मिर्च, ताज़ा कुटी हुई
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
- चिकन को अच्छी तरह से साफ करके सुखा लें।
- अदरक, लहसुन को कद्दूकस करलें और काली मिर्च को कूट लें। धनिया पत्ती को साफ करके काट लें।
- कद्दूकस किये हुए अदरक, लहसुन, कुटी हुई काली मिर्च, कटी धनिया पत्ती, 2 चम्मच जैतून का तेल, नमक और नींबू का मैरिनेड बनाएं।
- चिकन को मैरिनेड से ढक दें और इसे आधे घंटे के लिए ट्रे या कटोरे में रख दें।
- एक गरम तवा या ग्रिलर लें और उस पर 2 चम्मच जैतून का तेल लगाएँ। इस पर चिकन के टुकड़े रखें।
- धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक दोनों तरफ से समान रूप से पकाएँ। इसे नियमित रूप से तेल से चिकना करें।
- पुदीना-दही डिप* के साथ गरमागरम परोसे|
*पुदीना-दही डिप की रेसिपी चटनी और रायता अनुभाग में दी गई है।