1.5 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
183 | 8.8 | 20.9 | 6.6 |
8 कटोरी
30 मिनट
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी,1400 किलो कैलोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है,तो आप सेवन कर सकते हैं: 1.5 कटोरी
- 2000 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 2 कटोरी
- 1 कप + 1/4 कप काला चना
- 2 मध्यम टमाटर, बारीक कटे हुए
- 1 बड़ा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 2 सेंटीमीटर पीस अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 3 छोटी लहसुन, कद्दूकस की हुई
- 2 साबुत हरी मिर्च, कटी हुई (वैकल्पिक)
- 4 छोटा चम्मच सरसो का तेल
- 6 कप पानी
- 4 टहनियाँ धनिया पत्ती, गार्निश के लिए बारीक कटी हुई
सूखे मसाले
- 2 छोटा चम्मच जीरा
- 1/4 छोटा चम्मच हींग
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला (ताज़ा तैयार)*
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
* गरम मसाला की रेसिपी देखें
- काले चने को धो कर रात भर भिगो दें और छान कर रखलें।
- प्याज़, अदरक और लहसुन को छीलकर, टमाटर और हरी मिर्च सहित धोलें।
- अदरक, लहसून को कद्दूकस करलें और प्याज़, टमाटर और हरी मिर्च को काट लें।
- प्रेशर कुकर में काला चना, अदरक और लहसुन डाल लें। 10 से 12 मिनट के लिए (मध्यम आंच पर 2-3 सीटी) तक प्रेशर कुक करें। प्रेशर कुकर खोलें, पानी निकालें और हटा कर रखदे।
- एक पैन में तेल गरम करें। जीरा और हींग डाल कर उन्हें चटकने दें। कटा हुआ प्याज़, बची हुई अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालें। सुनहरा होने तक भूनें।
- टमाटर, नमक और हल्दी पाउडर डालें। कुछ मिनट के लिए भूनें। तेल अलग होने तक पकाएँ। अगर मसाला चिपकने लगे तो थोड़ा पानी छिड़कदें ताकि मसाला जल न जाए।
- काला चना और गरम मसाला डाल कर पाँच मिनट तक पकाएँ। थोड़ा पानी डालें और 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएँ जब तक कि ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।
- धनिया पत्ती से सजाकर गरमा गरम परोसे।