1/2 कटोरी के लिए पोषक तत्वों की जानकारी | |||
एनर्जी (कि. कैलोरी) | प्रोटीन (ग्राम्स) | कार्बोहाइड्रेट्स (ग्राम्स) | फैट (ग्राम्स) |
152 | 9.7 | 4.9 | 10.2 |
3 कटोरी
35 minutes
- यदि आपको 1200 किलो कैलोरी,1400 किलो कैलोरी, 1600 किलो कैलोरी, 1800 किलो कैलोरी निर्धारित की गई है,तो आप सेवन कर
सकते हैं: 1⁄2 कटोरी (1-आधे हथेली के आकार का टुकड़ा) - 2000 किलो कै लोरी निर्धारित की गई है, तो आप सेवन कर सकते हैं: 1 कटोरी (1-2 आधे हथेली के आकार के टुकडे)
- 250 ग्राम चिकन (आधे हथेली के आकार के टुकड़े, हड्डियों के साथ)
- 250 ग्राम मेथी (साफ़ और कटा हुआ)
- 1 बड़ा प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 4 छोटी लहसुन, कद्दूकस की हुई
- 2 सेन्टीमीटर पीस अदरक, कद्दूकस किया हुआ
- 2 साबुत हरी मिर्च, कटी हुई (वैकल्पिक)
- 4 चम्मच सरसो का तेल
- 2 कप पानी
सूखे मसाले
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला*
- 4 हरी इलायची
- 6 लौंग
- 8 काली मिर्च
- नमक का कम से कम प्रयोग करें
* गरम मसाला की रेसिपी देखें
- चिकन के टुकड़ों को अच्छी तरह से साफ करें।
- मेथी को अच्छी तरह से धोकर काट लें। प्याज़, अदरक और लहसुन को छीलकर हरी मिर्च के साथ धो लें। प्याज़ को बारीक काटलें, अदरक और लहसुन को कद्दूकस कर लें।
- एक पैन/ कड़ाही में तेल गरम करें, उसमें हरी इलायची, लौंग और काली मिर्च डालें। फिर प्याज़, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन डालें।
- प्याज़ को सुनहरा भूरा होने तक कुछ मिनट के लिए भूनें।
- चिकन के टुकड़े डालें और मध्यम आँच पर 3-4 मिनट तक भूनें; हल्दी और धनिया पाउडर मिलाएँ। मिश्रण को कड़ाही में चिपकने से बचाने के लिए पानी छिड़कें।
- कटी हुई मेथी डालें और धीमी आँच पर 3-4 मिनट तक भूनें।
- अब पानी डालें और उबाल आनें तक 2-3 मिनट तक पकाएं।
- ग्रेवी को अच्छी तरह मिलाएँ और ढक कर धीमी आँच पर 20 मिनट तक पकाएँ।
- ढक्कन हटाकर ताज़ा पिसा गरम मसाला डालें, अच्छी तरह मिलाएँ।
- मल्टीग्रेन रोटी/ चावल के साथ गरमागरम परोसे।